मिड-डे मील कर्मियों के मानदेय में बढ़ौतरी
punjabkesari.in Monday, Jun 13, 2022 - 09:38 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): प्रदेश सरकार ने मिड-डे मील कर्मियों के मानदेय में 900 रुपए की बढ़ौतरी की है। एक अप्रैल 2022 से कर्मियों को बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा। इन्हें अब 2600 रुपए की बजाय 3500 रुपए प्रति माह वेतनमान दिया जाएगा। वर्ष 2022-23 में सरकार ने यह घोषणा थी, जिसे अब पूरा किया गया है।