विकास लाबरू को मंडलायुक्त मंडी का जिम्मा

Saturday, Oct 17, 2020 - 08:01 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): राज्य सरकार ने आई.ए.एस. अधिकारी एवं सचिव जल शक्ति विभाग विकास लाबरू को मंडलायुक्त मंडी का अतिरिक्त दायित्व सौंपा है। इसके अलावा सरकार ने 1 एच.ए.एस. अधिकारी को तबदील तथा 2 अन्य को तैनाती दी है। इसमें एस.डी.एम. डोडराक्वार डा. शशांक गुप्ता को एस.डी.एम. पच्छाद के पद पर तबदील किया गया है। इसी तरह 2 अन्य एच.ए.एस. अधिकारियों में चेतना कडवाल को ए.सी. (लीव रिजर्व) टू डी.सी. ऊना और अंडर ट्रांसफर विवेक शर्मा को संयुक्त निदेशक डा. वाई.एस. परमार मैडीकल कॉलेज नाहन के पद पर तैनाती दी गई है। एस.डी.एम. रोहड़ू बाबू राम शर्मा के पास अब एस.डी.एम. डोडराक्वार का अतिरिक्त दायित्व रहेगा तथा संयुक्त निदेशक डी.एम.ई. कार्यालय शिमला के पद से एस.डी.एम. पच्छाद तबदील किए गए, गिरीश सकलानी के तबादला आदेश को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के स्वस्थ होने पर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल की संभावना भी बनी हुई है।

Kuldeep