Shimla: चतुर्थ कर्मचारियों की सेवानिवृत्त आयु 60 वर्ष करने के मामले की सुनवाई 28 मई को

punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2026 - 06:16 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): 58 वर्ष की बजाय 60 वर्ष के आयु के चतुर्थ कर्मचारियों को सेवानिवृत्त करने बाबत सर्वोच्च न्यायालय में चल रहे मामले की सुनवाई 28 मई 2026 को की जाएगी। 20 जनवरी 2026 को न्यायालय से पारित अंतरिम आदेशों के अनुसार जो भी प्रभावित इस मामले से संबंधित है, वे आवेदन दाखिल कर सर्वोच्च न्यायालय में चल रही कार्यवाही के पक्षकार बन सकते हैं। न्यायालय ने इस आदेश के प्रकाशन के लिए सभी समाचार पत्रों से यह आग्रह किया है कि वह इस आदेश को सर्वसाधारण को सूचित करें, ताकि संबंधितों को इसकी जानकारी हो सके और वे समय पर इस कार्यवाही में पक्षकार बन अपनी दलील दे सकें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News