आई.ए.एस. शहजाद आलम की इंटर कैडर ट्रांसफर

punjabkesari.in Monday, Feb 28, 2022 - 09:10 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): वर्ष, 2019 बैच हिमाचल प्रदेश कैडर के आई.ए.एस. अधिकारी शहजाद आलम की इंटर-कैडर ट्रांसफर को अनुमति प्रदान की गई है। वह अब (ए.जी.एम.यू.टी.) यानि अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और यूनियन टेरेटरीज कैडर) में सेवाएं देंगे। इससे पहले वह एस.डी.एम. अर्की के पद पर सेवाएं दे रहे थे। राज्य सरकार ने 13 एच.ए.एस. अधिकारियों की सेवाओं की कन्फर्मेशन भी की है। इसमें वर्ष, 2015 बैच से डा. भावना व प्रवीण कुमार टाक, वर्ष, 2016 बैच से विकास शर्मा, कुलबीर सिंह राणा व विवेक शर्मा, वर्ष, 2017 बैच से मनीष कुमारी सोनी, डा. पूनम, चंदन कपूर, गौरव महाजन, संजय कुमार, शिव मोहन सिंह सैनी, अनिल कुमार शर्मा और वर्ष, 2018 बैच से सुरेश कुमार शामिल हैं। उधर, हिमाचल प्रदेश की 2 महिला अधिकारी सोमवार को सेवानिवृत्त हो गईं। इसमें वर्ष, 2014 बैच की एच.ए.एस. अधिकारी व एल.ए.ओ. चमेरा प्रोजैक्ट रमैया चौहान तथा हिमाचल प्रदेश सचिवालय में सेवारत विशेष निजी सचिव शीला कौशल शामिल हैं।

सचिवालय स्तर पर 4 को मिली पदोन्नति
सचिवालय स्तर पर 4 अधिकारियों की पदोन्नति हुई है। इसके तहत कमलेश धौलटा वरिष्ठ निजी सचिव से विशेष निजी सचिव, बोध राज चंदेल को निजी सचिव से वरिष्ठ निजी सचिव, सतिंद्र वर्मा को अंडर सैक्रेटरी (विधि) से उप सचिव (विधि) व सुरिंद्र कुमार को उप सचिव (विधि) से पदोन्नति देकर संयुक्त सचिव (विधि) बनाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News