Shimla: एचआरटीसी के पास पहुंचीं 252 इलैक्ट्रिक बसें, 45 बसें ऑन-वे
punjabkesari.in Sunday, Aug 16, 2026 - 11:11 PM (IST)
शिमला (राजेश): एचआरटीसी की नई इलैक्ट्रिक बसें शिमला शहर सहित प्रदेश भर में दौड़ना शुरू हो गई हैं। हर जगह हरी रंग की इलैक्ट्रिक बसें दिखाई दे रही हैं। निगम के पास अब 252 इलैक्ट्रिक बसें पहुंच चुकी हैं। वहीं 45 बसें ऑन वे, यानी कंपनी ने शिमला मुख्यालय के लिए भेज दी हैं। आगामी एक सप्ताह में ये बसें निगम के बेड़े में शामिल होंगी और इलैक्ट्रिक बसों की 297 बसें पूरी होंगी। जिनकी निगम ने खरीद की थी। इन बसों के आने के बाद हिमाचल पहला राज्य होगा, जिसके पास सबसे अधिक ई-बसें होंगी। निगम के पास इससे पहले ही 100 से अधिक ई-बसें हैं।
नई ई-बसों में बैटरी पॉवर अधिक होने के बाद अब ये बसें लांग रूटों पर दौड़ रही हैं। शिमला से निगम डीजल बसों की जगह चंडीगढ़ सहित लुधियान सहित अन्य लांग रूटों पर भेज रह है। वहीं प्रदेश के विभिन्न लांग रूटों पर ये बसें भेजी जा रही हैं, जिससे यात्री एक अलग सफर का एहसास कर रहे हैं। निगम का दावा है कि बसें 180 से 190 किलोमीटा एक बार चार्ज करने पर चल रही हैं। लांग रूटों पर फिलहाल ये बसें ट्रायल पर भेजी जा रही हैं। यदि बसें अच्छी परफॉर्मेंस देती हैं तो नियमित रूप से लांग रूटों पर ई-बसें ही चलाई जाएंगी।
चंडीगढ़ डीजल के स्थान पर भेजी जा रहीं नई ई-बसें
निगम प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन चंडीगढ़ रूट पर डीजल बस पर ई-बस भेजी गई थी। जिस पर चंडीगढ़ में सीटीयू प्रबंधन ने रोका था। लेकिन ये बसें डीजल बस के स्थान पर भेजी थीं। निगम प्रबंधन द्वारा सीटीयू प्रबंधन से बात की है अब चंडीगढ़ में हिमाचल की ई.-बस को नहीं रोका जाएगा। क्योंकि यह कोई नया रूट नहीं बल्कि डीजल की जगह ई-बस भेजी है।
45 बसें भी जाएंगी विभिन्न डिपुओं में
निगम की अभी 45 ई-बसें और प्रबंधन के पास पहुंचने वाली हैं। ऐसे में ये बसें भी विभिन्न डिपुओं में भेजी जाएंगी। जिन डिपुओं पर बसों की कमी होगी। 45 बसें और आने से विभिन्न डिपुओं पर बसों की कमी दूर होगी। बीते दिनों आईं बसें कई बंद हुए रूटों पर चलाई जा रही हैं, जिससे खास कर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को राहत मिली है।

