एच.पी.यू. ने यू.जी. व पी.जी. में डिवीजन सुधार के लिए दिया एक और मौका

punjabkesari.in Monday, May 29, 2023 - 08:57 PM (IST)

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एच.पी.यू.) ने स्नातक (यू.जी.) स्तर के कोर्सिज (बी.ए.,बी.एससी.,बी.कॉम. व शास्त्री) पुराना वार्षिक सिस्टम और पी.जी. कोर्सिज एम.ए./एम.एससी. गणित (साइंस कोर्सिज को छोड़कर) में डिवीजन सुधार के लिए एक और मौका दिया है। इसको लेकर सोमवार को अधिसूचना जारी की। यह विशेष मौका 1990 व इसके बाद के विद्यार्थियों को प्रदान किया गया है। इसके तहत स्नातक स्तर में डिवीजन सुधार के लिए परीक्षा 2012-13 के पाठ्यक्रम के अनुसार होगी, जबकि पी.जी. कोर्सिज में डिवीजन सुधार के लिए सी.बी.सी.एस. से पहले का लेटैस्ट सिलेबस के आधार पर परीक्षा होगी। डिवीजन सुधार के लिए पी.जी. कोर्स में प्रति सैमेस्टर व स्नातक कोर्सिज प्रति वर्ष की परीक्षा के लिए 10 हजार रुपए फीस रखी गई है। डिवीजन सुधार केवल थियोरी पेपरों के लिए होगी। स्नातक स्तर के लिए परीक्षाएं अगले वर्ष मार्च/अप्रैल माह में होंगी और पी.जी. कोर्सिज के लिए इवन सैमेस्टर की परीक्षाएं जून 2023 में और ऑड सैमेस्टर की परीक्षाएं नवम्बर, 2023 में शुरू होंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News