एच.पी.यू. में शुरू किए जाएंगे नए शॉर्ट टर्म स्पैशल कोर्स

Monday, Sep 12, 2022 - 05:47 PM (IST)

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एच.पी.यू.) में नए शॉर्ट टर्म स्पैशल कोर्स शुरू किए जाएंगे। समय की मांग के अनुसार विश्वविद्यालय प्रशासन ने कई नए कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में विश्वविद्यालय चरणबद्ध तरीके से करीब डेढ़ दर्जन शॉर्ट टर्म/स्पैशल कोर्स शुरू करेगा। योजना के अनुसार विश्वविद्यालय ने हिमाचल पास्ट एंड प्रैजैंट, आर्किटैक्चर स्टडी ऑफ टैंपल्स ऑफ हिमाचल प्रदेश, कम्युनिकेशन स्किल्स, डिजिटल कोर्स कुकिंग, हिमाचल आर्ट एंड हैंडीक्राफ्ट्स, टेलरिंग, फैशन डिजाइनिंग, हिमाचल फोकलौर, कल्चर एंड ट्रेडीशन ऑफ हिमाचल हिमालयन कल्चर एंड स्पिरिचुअलिटी, इंडीजीनस आॢकटैक्चर, इस्लामिक लिटरेचर, लाइब्रेरी साइंस, पेंटिंग, पर्सनैलिटी एंड स्किल डिवैल्पमैंट, वेद व्याकरण व दर्शना शामिल हैं।

इसके अलावा एम.एससी. फिजिक्स (एडवांस हाई एनर्जी फिजिक्स न्यूक्लियर एंड पार्टिकल एस्ट्रोफिजिक्स, एडवांस क्वांटम मैकेनिक्स, नैनो-फिजिक्स, एडवांस्ड कम्प्यूटेशनल फिजिक्स, न्यूक्लियर टैक्नोलॉजी, एडवांस मैटीरियल साइंस, थिन फिल्म टैक्नोलॉजी, ऑप्टो-इलैक्ट्रॉनिक्स) कोर्स भी शामिल हैं जोकि विश्वविद्यालय में आगामी समय में शुरू करने की योजना है।

Content Writer

Kuldeep