हिमाचल में 11-12 को मौसम खराब, फि र खिलेगी धूप

punjabkesari.in Monday, Oct 10, 2022 - 10:12 PM (IST)

शिमला (राजेश): हिमाचल में मंगलवार और बुधवार को भी प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। इसके बाद प्रदेश में धूप खिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 8 जिलों में 11 और 12 अक्तूबर को बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान प्रदेश के मैदानी इलाकों में बारिश के आसार हैं, वहीं प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फ  के हल्के  फ ाहे गिर सकते हैं। वहीं 13 अक्तूबर से प्रदेश में मौसम साफ  रहेगा।

  मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रदेश में पोस्ट मानसून सीजन यानी अक्तूबर माह से दिसम्बर तक बारिश सामान्य से कम ही होगी। हालांकि इस दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। वहीं राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में दोपहर बाद मौसम खराब बना रहा। हालांकि प्रदेश के कई क्षेत्रों में इस दौरान बारिश भी दर्ज की गई हैं।

बिलासपुर जिले के नैनादेवी में 84, मनाली में 34, बलद्वाड़ा में 14, सलूनी में 10 और सुंदरनगर और कोठी में 5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं शिमला में धुंध का क्रम जारी है। धुंध के कारण शाम के समय विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में खराब मौसम के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News