हिमाचल से विदा हुआ मानसून लेकिन बारिश का दौर रहेगा जारी

Monday, Oct 03, 2022 - 10:40 PM (IST)

शिमला (राजेश): हिमाचल में मानसून ने विदाई ले ली है। मौसम विभाग ने मानसून विदा लेने की आधिकारिक पुष्टि की है। प्रदेश में मानसून ने विदाई तो ले ली है लेकिन प्रदेश में वर्षा का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने जहां 4 व 5 अक्तूबर को प्रदेश के कुछेक जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं 6 व 7 अक्तूबर को मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर यैलो अलर्ट जारी किया है। मानसून ने हिमाचल से विदा तो ले ली है लेकिन मानसून प्रदेश को गहरे जख्म देकर गया है। प्रदेश में मानसून का आगमन 29 जून को हुआ था। वहीं 3 अक्तूबर को विदाई ली है। इस दौरान प्रदेश में हुए विभिन्न हादसों में 435 लोगों ने अपनी जान गंवाई है, वहीं 769 लोग घायल हुए हैं। 2192 करोड़ का नुक्सान हुआ है।

Content Writer

Kuldeep