हिमाचल की हेमा ठाकुर बनीं ABVP की राष्ट्रीय मंत्री

Monday, Dec 31, 2018 - 02:15 PM (IST)

शिमला (अभिषेक): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में वर्ष 2018-19 की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इसमें हिमाचल प्रदेश की हेमा ठाकुर को राष्ट्रीय मंत्री चुना गया है। इससे पहले वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रांत मंत्री थीं और अब उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हाल ही में गुजरात के कर्णावती में हुए विद्यार्थी परिषद के 64वें राष्ट्रीय अधिवेशन में नई कार्यकारिणी बनाई गई। हिमाचल प्रदेश से संबंधित कई अन्य कार्यकर्ताओं को भी विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।


इसमें शिमला के धनदेव ठाकुर व कोमल वेक्टा, कांगड़ा के नवनीत कौशल, हमीरपुर के डा. सुनील ठाकुर, शिमला से डा. नितिन व्यास और कांगड़ा से राहुल राणा को शामिल किया गया है। इसके अलावा विक्रांत खंडेलवाल को उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री चुना गया है और उनका केंद्र चंडीगढ़ रहेगा जबकि अजय ठाकुर को उत्तर क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री चुना गया और उनका केंद्र दिल्ली रहेगा। इसी तरह कौल नेगी को प्रांत संगठन मंत्री चुना गया है और उनका केंद्र शिमला रहेगा। डा. आलोक पांडेय को राष्ट्रीय शोध कार्य प्रमुख चुना गया है और उनका केंद्र शिमला रहेगा। इसके अलावा प्रो. नागेश ठाकुर, डा. आलोक पांडेय व प्रीति नेगी को राष्ट्रीय कार्यसमिति में सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।
 

Ekta