खाद्य आपूर्ति निगम के 800 कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा

Monday, Nov 09, 2020 - 10:00 PM (IST)

शिमला (राजेश): प्रदेश सरकार ने खाद्य आपूर्ति निगम के 800 कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा दिया है। दीवाली के शुभ अवसर पर इन कर्मचारियों को दीवाली के दो दिन पहले बोनस की राशि जारी कर दी जाएगी। निगम के नियमित कर्मचारियों को 7500 रुपए जबकि आऊटसोर्स कर्मचारियों को 7000 रुपए बोनस के रूप में राशि दी जाएगी। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिंद्र गर्ग ने सोमवार को फाइल साइन कर निगम को भेज दी है। खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम कर्मचारियों की ओर से कोरोना संकट काल में बेहतर कार्य के लिए यह तोहफा सरकार ने दिया है। कोरोना संकट काल में जब सब घरों में कैद थे तो निगम के कर्मचारियों ने ड्यूटी देते हुए डिपुओं में सस्ता राशन पहुंचाया और लोगों को राशन उपलब्ध करवाया। यही नहीं जनजातीय क्षेत्रों में भी समय पर राशन  उपलब्ध करवा कर निगम कर्मचारियों ने अपने कार्य का परिचय दिया है। प्रदेश में 18 लाख उपभोक्ता हैं और इन उपभोक्ताओं को निगम के कर्मचारी सेवाएं देने के लिए तत्पर रहते हैं।

Kuldeep