दिल्ली के लिए दौड़ेंगी एचआरटीसी की बसें, केजरीवाल सरकार ने भरी हामी

Monday, Nov 02, 2020 - 09:49 PM (IST)

शिमला (राजेश): हिमाचल से दिल्ली के लिए जल्द ही एचआरटीसी बस सेवा बहाल होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दीवाली के मौके पर दिल्ली सरकार ने हिमाचल से बस सेवाएं शुरू करने की हामी भरी दी है। ऐसे में जल्द ही दिल्ली के लिए हिमाचल से बस सेवाएं बहाल होंगी। प्रदेश में इंटर स्टेट बस सेवा बहाल होने के बाद प्रदेश से पंजाब, चंडीगढ़ व हरियाणा के लिए बस बहाल हुई थी, लेकिन दिल्ली सरकार की मंजूरी न होने से दिल्ली के लिए बसें नहीं जा रही थीं। ऐसे में अभी हाल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी दिल्ली के लिए बस सेवाएं बहाल करने की बात कही थी। ऐसे में अब हिमाचल से दिल्ली के लिए बसें शुरू होंगी, जिससे दीवाली त्यौहार पर लोग दिल्ली से सीधे हिमाचल अपने घर आ सकेंगे। जानकारी के अनुसार मंगलवार या बुधवार तक हिमाचल से दिल्ली जाने वाले रूट फाइनल हो सकते हैं।

Kuldeep