हिमाचल में दो महिलाओं की कोरोना वायरस से मौत, 216 नए केस

Monday, Oct 26, 2020 - 11:57 PM (IST)

शिमला (जस्टा): प्रदेश में कोरोना से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना से दो महिलाओं की मौत हो गई है। एक महिला की आई.जी.एम.सी. और दूसरी की टांडा में मौत हुई है। अब प्रदेश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 288 पहुंच गया है। आई.जी.एम.सी. में बंजार कुल्लू की रहने वाली 38 वर्षीय महिला की मौत हुई है। महिला को बीते दिन 25 अक्तूबर को आई.जी.एम.सी. के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया था, लेकिन सुबह के समय महिला की तबियत ज्यादा बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई है। महिला कोरोना के अलावा निमोनिया से भी ग्रसित थी। वहीं चम्बा शहर के चौंतड़ा मोहल्ले की कोरोना संक्रमित महिला की टांडा में मौत हो गई है। चौंतड़ा मोहल्ले की 65 वर्षीय महिला का उपचार कोविड अस्पताल टांडा में चल रहा था। वहीं पर महिला ने दम तोड़ दिया है।

यह निमोनिया व अन्य गंभीर बीमारियों से भी ग्रसित थी, लेकिन महिला ने दम तोड़ दिया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से कोरोना के 216 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों में बिलासपुर के 15, चम्बा के 8, हमीरपुर के 22, कांगड़ा के 25, किन्नौर के 14, कुल्लू के 34, लाहौल्-स्पीति के 7, मंडी के 13, शिमला के 61, सिरमौर के 2, सोलन के 9 और 6 मरीज  ऊना के शामिल हैं। अब कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 20586 पहुंच गया है।

Kuldeep