फिर रुकी कांग्रेस सूची, 18 अक्तूबर को हो सकती है जारी

Monday, Oct 17, 2022 - 11:54 PM (IST)

शिमला (राक्टा): विधानसभा चुनाव के टिकट आबंटन को लेकर कांग्रेस में घमासान बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में पार्टी अपने दावे के अनुरूप सोमवार को भी प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं कर सकी। सूचना के अनुसार पार्टी हाईकमान ने टिकटों के आबंटन से पहले ही तय माने जा रहे कुछ प्रत्याशियों के खिलाफ उठते विरोधी स्वरों और अग्रणी संगठन मुख्य रूप से युवा कांग्रेस की नाराजगी और तीखे तेवरों को देखते हुए टिकटों की सूची रोक दी है। ऐसे में अब मंगलवार को सभी 68 विस सीटों के प्रत्याशियों की सूची एक साथ जारी की जाएगी। वहीं सोमवार को टिकट को लेकर शिमला से दिल्ली तक सियासत गर्माई रही। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह व उनके समर्थक दिल्ली में ही डटे रहे। प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए मतदान भी दिल्ली में ही किया। प्रतिभा सिंह टिकट की दौड़ में शामिल समर्थकों की पूरी लॉङ्क्षबग कर रही हंै। सूत्रों के अनुसार दिल्ली में पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला सहित कई अन्य नेताओं के साथ बैठक हुई। वहीं जिन सीटों पर विवाद है, उनको लेकर सोमवार शाम को दोबारा बैठक हुई। विवाद समाप्त करने के लिए गठित कमेटी के 3 सदस्यों ने इसमें भाग लिया।

युकां पदाधिकारी इस्तीफे देने के लिए चेता चुके : संभावित प्रत्याशियों की सूची को लेकर आकलन करते हुए कांग्रेस के अग्रणी संगठन एन.एस.यू.आई., युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल सहित कुछ अन्य पदाधिकारियों ने पहले ही अपनी नाराजगी जताई है। कुछ पदाधिकारियों ने तो इस्तीफे देने और चुनाव प्रचार में न जाने की बात कही। राजीव शुक्ला खुद डैमेज कंट्रोल में जुटे हुए हैं।

जिला कांगड़ा की कुछ सीटों पर ज्यादा विवाद : पार्टी सूत्रों की मानें तो जिला कांगड़ा की 4 से 5 सीटों के साथ ही शिमला की एक सीट को लेकर कांग्रेस में खासा घमासान मचा हुआ है। संबंधित सीटों से टिकट की दौड़ में शामिल अधिकतर चेहरे होलीलॉज समर्थक माने जाते हंै। कांगड़ा प्रदेश का सबसे बढ़ा जिला है। सत्ता की चाबी यहीं से तय होती है।

 

Content Writer

Kuldeep