चीन में हिमाचल पुलिस के बॉक्सरों ने मनवाया लोहा

Monday, Aug 19, 2019 - 05:59 PM (IST)

शिमला, (राजेश): हिमाचल पुलिस विभाग के दो जवानों ने चीन में हुई वल्र्ड पुलिस बॉक्ंिसग चैम्पियनशिप में अपना लोहा मनवाया है। दोनों पुलिस बॉक्सरों ने बॉक्ंिसग चैम्पियनशिप में एक सिल्वर व एक ब्रांज मैडल हासिल कर हिमाचल व देश का नाम रोशन किया है। चीन में यह वल्र्ड बॉक्ंिसग चैंपियनशिप 12 से 16 अगस्त तक खेली गई, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के पुलिस विभाग के 12 पुरुष व महिला जवानों ने भाग लिया। चैंपियनशिप में हिमाचल पुलिस के मनोज कुमार ने 67 किलोग्राम भार वर्ग में ब्रांज मैडल जीता है। मनोज कुमार शिमला के टुटू के रहने वाले हैं और शिमला में ही तैनात हैं, वहीं कई वर्षों से हिमाचल पुलिस से बॉक्ंिसग खेल रहे हैं, वहीं पुलिस जवान दिग्विजय सिंह ने 86 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मैडल जीत कर हिमाचल व हिमाचल पुलिस का नाम रौशन किया है।

इन खिलाडिय़ों ने किया प्रदर्शन

प्रतियोगिता के दौरान चीन में हिमाचल का नेतृत्व करते हुए उन्होंने हिमाचल को बखूबी पेश किया। दोनों कोचों ने हिमाचल के नैशनल कोच अनुराग वर्मा, नरेंद्र कुमार और भगत सिंह से प्रशिक्षण लिया है। अनुराग वर्मा मौजूदा समय में दिल्ली में इंडियन वूमैन बॉक्ंिसग टीम के कोच भी हैं। उन्होंने बताया कि दोनों खिलाड़ी इंदिरा गांधी खेल परिसर के हैं और पुलिस में तैनात हैं। दोनों खिलाडिय़ों ने चीन में बेहतर प्रदर्शन कर एक सिल्वर व एक ब्रांज हिमाचल पुलिस के नाम किया। यह हिमाचल पुलिस व हिमाचल के  लिए गर्व की बात है।

Kuldeep