दो बच्चों की मां ने जहरीला पदार्थ निगलकर की आत्महत्या

Monday, Mar 18, 2024 - 11:02 PM (IST)

शिमला (संतोष): ढली थाना के तहत दो बच्चों की 40 वर्षीय माता ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली है। महिला मानसिक रूप से परेशान बताई जाती है। जहरीला पदार्थ निगलने के बाद उसे तुरंत उपचार के लिए आई.जी.एम.सी. लाया गया, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा देह परिजनों को सौंप दी है। पुलिस के अनुसार संगीता (40) पत्नी बुध सिंह निवासी गांव सेरी शिलोनबाग ने घर में जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन तुरंत उसे उपचार के लिए आई.जी.एम.सी. लाए थे। मृतका के दो बच्चे ौं जिनमें से एक दसवीं और एक आठवीं में पढ़ता है।

Content Writer

Kuldeep