मुख्यमंत्री अभी आई.सी.यू. में, सभी टैस्ट सामान्य, अभी रैस्ट की जरूरत
punjabkesari.in Tuesday, Oct 31, 2023 - 10:44 PM (IST)

शिमला (संतोष/राक्टा): एम्स में उपचाराधीन हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का हाल जानने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे। यहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर से भेंट की और सुक्खू का हाल जाना। उन्होंने सुखविंदर सिंह सुक्खू के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री अभी आई.सी.यू. में हैं, जहां स्वास्थ्य बेहतर होने के बावजूद गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के डाक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखा हुआ है। उनसे मिलने की किसी को इजाजत नहीं है। उनके सभी टैस्ट सामान्य आए हैं और जल्द ही उनको यहां से छुट्टी मिल सकती है लेकिन डाक्टरों के अनुसार अभी उन्हें रैस्ट करनी होगी जिसके लिए मुख्यमंत्री आगामी कुछ दिनों तक दिल्ली में ही रुक सकते हैं।