चरस माफिया पर ई.डी. की बड़ी कार्रवाई, 4.49 करोड़ की संपत्ति अटैच

Monday, Dec 02, 2019 - 10:42 PM (IST)

6 प्लाट, 2 मकान, एक बी.एम.डब्ल्य.ू कार के साथ 6 बैंक खाते भी सीज
शिमला, (राक्टा): 
ई.डी. ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चरस माफिया दीपराम की 4.49 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की है। इसमें शिमला और सोलन स्थित 6 प्लाट, 2 मकान और शिमला स्थित एक फ्लैट, बी.एम.डब्ल्यू. कार व 6 बैंक अकाऊंट शामिल हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को यह कार्रवाई अमल में लाई। इसमें शिमला और सोलन में 6 प्लाट, 2 मकान और एक फ्लैट शामिल है। गौरतलब है कि 25 मार्च, 2016 को पुलिस ने दीपराम के उप नगर टुटू  स्थित घर में रेड की थी। इस दौरान माफिया के घर से पुलिस ने 8 किलो अफीम और 8 किलो चरस पकड़ी थी। साथ ही पौने 3 लाख रुपए जब्त किए थे। दो युवकों की मदद से पुलिस ने इस अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया था। युवकों ने दीपराम से चरस खरीदी थी। आरोपी उस समय घर पर नहीं था।

सप्लायर की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया था

पुलिस ने उसे अगले दिन गिरफ्तार किया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सप्लायर की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया था और त्यूणी के एक अफीम सप्लायर को पकडऩे में सफलता पाई थी। मादक पदार्थों के मामले में अदालत ने दीपराम और उसकी पत्नी को 20-20 साल की सजा सुुुनाई है। पुलिस ने अक्तूबर 2016 में अदालत में चालान पेश किया था। ई.डी. ने पूरे मामले को खंगालने के बाद चरस माफिया की करोड़ों रुपए की संपत्ति को अटैच कर लिया है। 

Kuldeep