मुख्यमंत्री ने भाजपा को दिया 1,000 का ऑनलाइन अंशदान

Monday, Feb 11, 2019 - 08:47 PM (IST)

शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को समर्पण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी को नमो एप के माध्यम से 1,000 रुपए का ऑनलाइन अंशदान किया, वहीं पार्टी मुख्यालय दीप कमल में आयोजित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन पवन राणा और प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नमो एप की जानकारी दी। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी कार्यकर्ताओं ने डिजिटल माध्यम से 5 रुपए से लेकर 1,000 रुपए तक कि राशि भाजपा को समॢपत की। उन्होंने बताया कि हर बूथ पर भाजपा के न्यूनतम 2 कार्यकर्ताओं ने मोदी एप के माध्यम से यह समर्पण राशि भाजपा को अर्पित की। उन्होंने कहा कि दीन दयाल के बलिदान दिवस पर भाजपा देशभर में हर बूथ पर समर्पण दिवसआयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सभी जगह बूथ स्तर पर समर्पण दिवस मनाया है।

Kuldeep