भाजपा के प्रदेशव्यापी महा जनसंपर्क अभियान में जुड़ी जनता : नड्डा

Monday, Nov 07, 2022 - 12:10 AM (IST)

शिमला (हैडली/कुलदीप): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि रविवार को पार्टी के प्रदेशव्यापी जनसंपर्क अभियान में जनता जुड़ी है। उन्होंने यह बात शिमला के लोअर बाजार में जनसंपर्क अभियान के दौरान पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कही। जनसंपर्क अभियान में उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह और पूर्व प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय सहित अन्य नेता मौजूद थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में हिमाचल प्रदेश के विकास का रोडमैप सामने रखा है, जिसमें हर वर्ग का ध्यान रखा गया है।

कैबिनेट में कहां आता है नौकरी देने वाला नोट
भाजपा के संकल्प पत्र को जारी करने के अवसर पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जगत प्रकाश नड्डा ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष बताए कि वह कौन सा कैबिनेट नोट है, जिससे नौकरी मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एम्स, मैडीकल कॉलेज, बल्क ड्रग फार्मा पार्क व मैडीकल डिवाइस पार्क जैसे संस्थान खोलने से नौकरी मिलती है, जो भाजपा सरकार ने करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि सरकारी क्षेत्र में खाली पड़े करीब 65 हजार पदों को चरणबद्ध तरीके से भरने का भाजपा प्रयास करेगी।

Content Writer

Kuldeep