जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री ने सामाजिक गतिविधियों के साथ किए नेक कार्य

Monday, Jan 06, 2020 - 05:53 PM (IST)

शिमला, (योगराज): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का 55वां जन्मदिवस सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से सम्बन्ध रखने वाले लोगों ने मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ‘ओकओवर’ पहुंचकर उनको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए शुभकानाएं दीं। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी और रा’य रैडक्रॉस अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्षा डा. साधना ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं। प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों, विधायकों, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए हजारों लोगों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने दि रिज पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया। इसके पश्चात जयराम ठाकुर ने आईजीएमसी शिमला में 10 करोड़ रुपए लागत की डिजिटल सबस्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (डीएसए) मशीन का लोकार्पण किया। डिजिटल सबस्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी मशीन का उपयोग ब्रेन स्ट्रोक, कैंसर, फेफड़े, आंत, गर्भाशय और गुर्दे के रक्तस्त्राव जैसे विकारों के निदान और उपचार के लिए किया जाता है। इस मशीन के स्थापित होते ही लोगों को रा’य में ही डिजिटल सबस्ट्रैशन एंजियोग्राफी की सुविधा प्राप्त होगी।

इस अवसर पर ये रहे उपस्थित

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर दिव्यांग ब‘चों को व्हीलचेयर भी वितरित कीं। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, शहरी विकास मंत्री सरवीन चौधरी और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल भी इस अवसर पर मौजूद थे। जयराम ठाकुर ने सोमवार को ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से & नई ग्रामीण विकास योजनाओं का शुभारम्भ किया जिनमें मुख्यमंत्री ग्राम कौशल योजना, अंत्योदय मिशन के अंतर्गत उत्थान और मासिक धर्म के दौरान महिलाओं के प्रति सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार (डिवैल्प एम्पैथी फोर मैनस्ट्रुअल वोमेन इन्फोरमेशन) अर्थात् ‘देवी’ शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल शिमला में आयोजित लंगर में सेवा भी की

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम कौशल योजना रा’य में शिल्पकारों व कारीगरों को परम्परागत कलाओं, हस्तशिल्प व हथकरघा के संरक्षण को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ युवाओं को इन परम्परागत कलाओं को जानने व समझने के लिए प्रेरित करेगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि उपायुक्तों की अनुशंसा के आधार पर प्रदेश में 5000 अत्यंत निर्धन परिवारों और 95 हजार बीपीएल परिवारों को अंत्योदय मिशन कार्यक्रम के तहत उत्थान योजना में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देवी कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओं को स्व‘छता के बारे में जागरूक किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने नोफल वैल्फेयर एडं चैरिटेबल सोसायटी गुरुद्वारा पीजीआई, चंडीगढ़ द्वारा दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल शिमला में आयोजित लंगर में सेवा भी की।

Kuldeep