बी.ए., बी.एससी., बी.कॉम. व बी.सी.ए. सैमेस्टर सिस्टम के तहत मिला स्पैशल चांस

Monday, Mar 11, 2024 - 08:33 PM (IST)

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एच.पी.यू.) ने रूसा/सी.बी.सी.एस. (सैमेस्टर सिस्टम के अंतर्गत) बी.ए., बी.एससी., बी.कॉम. (सत्र 2013 से 2017-18 तक) और बी.सी.ए. (सी.बी.सी.एस. सैमेस्टर सिस्टम सत्र 2013-14 से अब तक के विद्यार्थियों) को डिग्री पूरी करने के लिए स्पैशल चांस दिया है। इसके लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा फॉर्म बिना विलंब शुल्क के 30 मार्च तक भरे जा सकते हैं। इसके बाद विलंब शुल्क के साथ फीस जमा होगी। प्रति सैमेस्टर फीस 5 हजार रुपए है, बी.सी.ए. की फीस 20 हजार प्रति सैमेस्टर है, इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। रूसा/सी.बी.सी.एस. (सैमेस्टर सिस्टम के अंतर्गत) बी.ए., बी.एससी., बी.कॉम. के स्पैशल चांस के लिए फीस प्रति सैमेस्टर 5 हजार रुपए और बी.सी.ए. के स्पैशल चांस के लिए फीस प्रति सैमेस्टर 20 हजार रुपए रखी गई है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

Content Writer

Kuldeep