विधानसभा हंगामा: पक्ष और विपक्ष के बीच वार्ता शुरू

punjabkesari.in Friday, Mar 05, 2021 - 12:56 PM (IST)

शिमला (योगराज): विधानसभा हंगामे के मामले में पक्ष और विपक्ष के बीच का गतिरोध समाप्त करने को लेकर पक्ष और विपक्ष के मध्य वार्ता शुरू हो चुकी है। विपक्ष की और से बैठक में कांग्रेस विधायक, सुखविंदर सिंह सुखू विधायक आशा कुमारी, रामलाल ठाकुर, जगत सिंह नेगी और धनी राम शांडिल वार्ता में शामिल है। वहीं पक्ष की ओर से वार्ता में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शामिल हुए। वार्ता के बाद 5 कांग्रेस विधायकों के निलंबन वापसी के फैसले पर कोई निर्णय लिया जा सकता है। हालांकि वार्ता प्रारंभ होने के कुछ ही देर बाद सीएम जयराम ठाकुर विधानसभा अध्यक्ष के चेंबर से बाहर आ गए थे। कांग्रेस विधायकों के साथ विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार की वार्ता जारी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Prashar

Recommended News

Related News