विधानसभा: पशुपालन विभाग में खली पड़े 34 पदों को भरने के लिए प्रयासरत : चंद्र कुमार

Monday, Mar 20, 2023 - 07:51 PM (IST)

शिमला: कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने कहा है कि द्रंग विधानसभा में पशुपालन विभाग के विभिन्न संस्थानों में 6 श्रेणियों के स्वीकृत 118 पदों में से 34 पद खाली पड़े हैं। इसमें सबसे अधिक चतुर्थ श्रेणी के 21 पद खाली पड़े हैं। उन्होंने यह जानकारी विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विधायक पूर्ण चंद ठाकुर की तरफ से पूछे गए प्रश्न के उत्तर में दी। चंद्र कुमार ने विधायक लोकेंद्र कुमार की तरफ से पूछे गए एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कहा कि विकास खंड आनी व भू-संरक्षण अनुभाग आनी में खाली पदों को भरने का समयबद्ध प्रयास किया जाएगा। चंद्र कुमार ने विधायक प्रकाश राणा की तरफ से पूछे गए अन्य प्रश्न के उत्तर में कहा कि सरकार ने जंगली जानवरों एवं बेसहारा पशुओं के कारण फसलों को हो रहे नुक्सान के लिए मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना चलाई है। उन्होंने कहा कि पिछली बार बाड़बंदी के लिए 225.73 करोड़ रुपए उपलब्ध करवाए।

Content Writer

Kuldeep