आकाशवाणी व दूरदर्शन से प्रसारित होगा राज्यपाल का संदेश

Saturday, Apr 13, 2024 - 06:57 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का प्रदेशवासियों के नाम संदेश आकाशवाणी शिमला से 14 अप्रैल को रात्रि 8 बजे प्रसारित किया जाएगा। यह संदेश आकाशवाणी शिमला, एफ.एम. शिमला, एफ.एम. हमीरपुर, एफ.एम. धर्मशाला और आकाशवाणी शिमला के सभी रिले केंद्रों से एक साथ प्रसारित किया जाएगा। दूरदर्शन केंद्र शिमला से हिमाचल दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यपाल का संदेश 14 अप्रैल को सायं 7:30 बजे प्रसारित किया जाएगा।

Content Writer

Kuldeep