Shimla: 2 घंटे लाइन में लगने के बाद आ रहा पर्ची व कैश जमा करवाने के लिए नंबर

punjabkesari.in Saturday, Aug 31, 2024 - 12:30 PM (IST)

शिमला, (संतोष): आई.जी.एम.सी. शिमला में 2 घंटे कतारों में लगने के बाद पर्ची और कैश जमा करवाने के लिए नंबर लग रहा है, जिससे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आर. के. एस. कर्मचारियों के नियमित पे स्केल को लेकर चल रही 6 घंटे की पैनडाऊन स्ट्राइक मरीजों पर भारी पड़ रही है। यहां लंबी कतारों में खड़ा होने को लाचार होना पड़ रहा है।

हालांकि यहां पर अस्पताल प्रशासन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था की गई है और मैनुअल तरीके से पर्ची व कैश रसीदें काटी जा रही हैं, जिसमें बहुत अधिक समय लग रहा है। आर.के.एस. कर्मी 2 बजे के बाद अपने काऊंटरों पर बैठते हैं तो उसके बाद दाखिले सहित कैश आदि जमा + खासतौर पर दूरदराज से आने वाले लोगों को करवाने की औपचारिकताएं पूरी की जाती है। 

यह आलम के.एन.एच. का भी है, क्योंकि आर.के.एस. के 55 कर्मचारियों में से 52 आई.जी. एम. सी. में तैनात हैं और 3 कर्मचारी के.एन.एच. अस्पताल में कार्यरत हैं। के. एन. एच. में ये कर्मी कार्यालय, ब्लड बैंक और काऊंटर पर कार्यरत हैं, जिनके पैनडाऊन पर रहने से यहां पर भी कार्य प्रभावित हो रहा है। पर्ची बनवाने आई 51 वर्षीय मीरा देवी और कैश जमा करवाने आए दोरजे जोंपा ने बताया कि यहां पर्ची बनवाने और पैसे जमा करवाने के लिए उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा।

दो-दो घंटे लाइनों में लगने के बाद कहीं जाकर उनका नंबर लगा है, जिससे उन्हें भारी परेशानी झेलनी पड़ी है। पहले पर्ची बनेगी और तब जाकर डाक्टर जांच करेंगे और यदि पैसे जमा करवाने होते हैं तो फिर कतारों में खड़ा होकर लंबे इंतजार के बाद पैसे जमा हो पाते हैं। आर. के. एस. कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष अरविंद पाल ने कहा कि उन्हें अभी तक किसी ने वार्ता के लिए नहीं बुलाया है और अब 2 सितम्बर से पूरे दिन की हड़ताल शुरू की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Singh

Related News