विदेशी सेब होगा महंगा, लगेगा 50 रुपए प्रति किलोग्राम आयात शुल्क

Monday, May 08, 2023 - 08:56 PM (IST)

शिमला (भूपिन्द्र): देश में बिकने वाला विदेशी सेब अब महंगा जो जाएगा, क्योंकि विदेशों से आने वाले सेब पर 50 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से आयात शुल्क लगेगा। इससे संबंधित अधिसूचना केंद्र सरकार ने जारी कर दी है। केंद्र की इस अधिसूचना के साथ ही हिमाचल सहित उत्तराखंड व जम्मू-कश्मीर राज्य की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार भूटान को छोड़कर विदेशों से आने वाले सेब पर अब 50 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से आयात शुल्क वसूला जाएगा।  प्लम उत्पादक संघ के अध्यक्ष दीपक सिंघा ने कहा कि इससे बागवानों को लाभ होगा। उधर, फल, सब्जी व फूल उत्पादक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरीष चौहान ने सेब पर आयात शुल्क को 50 रुपए प्रति किलोग्राम करने के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया है। 

बागवानों को होता था नुक्सान
विदेशों विशेषकर ईरान का सेब देश में आने से प्रदेश के बागवानों को नुक्सान हो रहा था, क्योंकि विदेशों का सेब सस्ता होने से प्रदेश के बागवानों को सेब के उचित दाम नहीं मिलते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। हिमाचल में सेब की 5,000 करोड़ रुपए की आॢथकी है तथा करीब 10 लाख परिवार प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से इससे जुड़े हुए हैं।

 

Content Writer

Kuldeep