4 जिलों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष प्रत्याशी नहीं दे पाई कांग्रेस : सी.एम.

Monday, Feb 01, 2021 - 10:36 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि 4 जिलों में जिला परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी तक नहीं दे पाई है। इस कारण मंडी, हमीरपुर, सोलन व ऊना में जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। मुख्यमंत्री ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा में भाजपा समॢथत उम्मीदवार ने बहुत ही आसानी से जीत दर्ज की है। उन्होंने दावा किया कि स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में कांग्रेस चारों खाने चित हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है और आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा फिर से सत्ता में वापसी करेगी।

Kuldeep