राहुल और प्रियंका के वश की बात नहीं देश का नेतृत्व करना : शांता कुमार

Saturday, Oct 23, 2021 - 10:05 PM (IST)

मंडी (रजनीश): मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव के प्रचार के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार भी शनिवार को मंडी पहुंचे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ पैड़ी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का नेतृत्व करना कांग्रेस के राहुल और प्रियंका गांधी के वश की बात नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आतंकवाद की बहुत बड़ी फैक्ट्री हमारे पड़ोसी देश अफगानिस्तान में खुल गई है जो चिंता की बात है। यहां के तालिबानियों की नजर पाकिस्तानियों द्वारा बनाए गए परमाणु बम पर है। अगर ये इनके कब्जे में आ गया तो तबाही मचेगी। अफगानिस्तान पर पागल पाकिस्तानियों की नजर है, ऐसे में हमें तय करना है की कैसा नेतृत्व देश के पास हो। ऐसे हालात में अब पहले से और भी मजबूत भारत होना चाहिए इसलिए नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना होगा। वही नेतृत्व है जो दुनिया में सबसे शक्तिशाली प्रभाव रखता है।

खुशहाली वाले मुख्यमंत्री के नाम से जाने जाएंग जयराम ठाकुर

उन्होंने कहा कि अगर उन्हें पानी वाले मुख्यमंत्री के नाम से जाना जाता है तो मौजूदा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को खुशहाली वाले मुख्यमंत्री के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जो इंवैस्टर मीट करवाई थी उसके भविष्य में सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। यहां इतने अधिक उद्योग लगेंगे कि बेरोजगारी दूर हो जाएगी और इसी कारण जयराम ठाकुर को खुशहाली वाले मुख्यमंत्री के नाम से जाना जाएगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay