शहनाज ने बिलिंग में की पैराग्लाइडिंग

punjabkesari.in Tuesday, Nov 03, 2020 - 01:00 PM (IST)

पपरोला (गौरव) : पैराग्लाइडिंग घाटी बीड बिलिंग में एक बार फिर बॉलीवुड कलाकार ने दस्तक दी है। मुंबई से आई बॉलीवुड कलाकारा शहनाज ट्रेजरीवाला ने बिलिंग से टेंडम उड़ान का भरपूर आनंद लिया। उक्त कलाकारा इश्क विश्क व डेली वेली मूवी में अपनी पहचान बना चुकी है। इसके अलावा वे कई स्टेज होस्ट भी करती हैं।  वर्ष 2018 में उन्होंने वूमेन स्पेशल रेसलिंग प्रतियोगिता को भी होस्ट किया था।  इस दौरान कलाकारा ने बिलिंग की वादियों को सराहा व कहा कि वह दुबारा बिलिंग घाटी में उड़ान भरने आएंगी।  आपको बता दें कि बिलिंग घाटी वर्ष 2015 में हुए सफल वर्ल्ड कप में अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पटल पर छा गई है।  यहां साल दर साल बॉलीवुड हस्तियां  टेंडम उड़ानों का आनंद लेने आते हैं।  वहीं विदेशी पर्यटक भी बिलिंग को पैराग्लाइडिंग का स्वर्ग मानते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prashant sharma

Recommended News

Related News