राहुल गांधी सहित कई बड़े स्टार प्रचारक आएंगे हिमाचल : सुरेश चंदेल
punjabkesari.in Thursday, May 02, 2019 - 06:43 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): कांग्रेस पार्टी की चुनाव समिति के सहप्रभारी व पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने बिलासपुर में प्रैस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रियंका, राहुल गांधी व नवजोत सिंह सिद्धू सहित कई बड़े स्टार प्रचारक हिमाचल आएंगे। इन सभी स्टार प्रचारकों की रैलियों के लिए स्थान चिन्हित किए जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने आक्रामक रूप में कहा कि भाजपा की कार्यशैली बदल चुकी है। पहले की व वर्तमान भाजपा की कार्यप्रणाली में दिन-रात का अंतर आ चुका है। भाजपा में कार्यकर्ताओं की कोई इज्जत नहीं है। वर्तमान समय में भाजपा अहंकारियों व मात्र चाटुकारों की पार्टी बनकर रह चुकी है।
जनता की सेवा छोड़ विदेशी दौरों में व्यस्त रहे अनुराग
उन्होंने सांसद अनुराग ठाकुर पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जनता की सेवा करने की बजाय सांसद विदेशी दौरों में व्यस्त रहे। उन्होंने कहा कि जनता ने इस बार मन बना लिया है कि इस बार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर को विजयी बनाकर अनुराग ठाकुर को चौक्का मारने की अपेक्षा मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।