मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंत्रिमंडल बैठक में लिए बड़े फैसले, हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, ऑरेंज अलर्ट, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें
punjabkesari.in Saturday, May 31, 2025 - 10:59 PM (IST)

हिमाचल डैस्क: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शिमला में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। शुक्रवार सुबह हिमाचल प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे पूरे राज्य में भारी बदलाव देखने को मिला। पहाड़ों पर ताजी बर्फबारी हुई, जबकि राजधानी शिमला सहित कांगड़ा और मंडी जिलों में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई।
पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां
Himachal: होमगार्ड्स के 700 पद भरने सहित पंचायत सचिवों को नियमित करने की मंजूरी, पढ़ें सुक्खू कैबिनेट के बड़े फैसले
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शिमला में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए।
हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
शुक्रवार सुबह हिमाचल प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे पूरे राज्य में भारी बदलाव देखने को मिला। पहाड़ों पर ताजी बर्फबारी हुई, जबकि राजधानी शिमला सहित कांगड़ा और मंडी जिलों में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई।
Himachal: 10,000 फुट की ऊंचाई पर लगाया नि:शुल्क मेगा मैडीकल कैंप
सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा शनिवार को प्रदेश के दुर्गम सीमांत जिले लाहौल-स्पीति के मुख्यालय केलांग में नि:शुल्क मेगा मैडीकल कैंप का आयोजन किया गया। समुद्र तल से 10,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित सिविल अस्पताल केलांग में शिविर लगाया गया।
Himachal: डीजीपी अतुल वर्मा हुए रिटायर, अशोक तिवारी को ही सौंपा अतिरिक्त कार्यभार
हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक डा. अतुल वर्मा शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए हैं। निदेशालय में ही एक सादे समारोह में उनकी विदाई हुई है। पावर काॅर्पाेरेशन के मुख्य अभियंता विमल नेगी के मामले के सुर्खियों में आने के बाद से वर्मा छुट्टी पर चल रहे थे।
Himachal: राष्ट्रीय स्मृति सम्मेलन में शामिल हुए हिमाचल भाजपा के नेता
राष्ट्रीय स्मृति सम्मेलन पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्मक मानववाद व्याख्यानों की 60वीं वर्षगांठ के उद्घाटन समारोह (राष्ट्रीय स्मृति सम्मेलन) में हिमाचल प्रदेश भाजपा के नेताओं ने भाग लिया।
Himachal: प्रेम प्रसंग के चलते इंजीनियरिंग कालेज के प्रशिक्षु ने लगाया फंदा, मौ#त
राजकीय जवाहर लाल नेहरू इंजीनियरिंग कालेज में चौथे सैमेस्टर कम्प्यूटर इंजीनियरिंग के प्रशिक्षु ने होस्टल के कमरे में शनिवार सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
हिमाचल में 1 जून से पानी की प्लास्टिक बोतलों पर पूर्ण प्रतिबंध
हिमाचल प्रदेश में रविवार यानि 1 जून से पानी की छोटी प्लास्टिक बोतलों पर पूर्ण प्रतिबंध होगा। इसके तहत पॉलीथीन टेरेफ्थैलेट (पीईटी) विशेषता वाली 500 मिलीलीटर तक की पानी की बोतलों का प्रयोग नहीं हो पाएगा।
कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी ट्रैवलर डिवाइडर पर चढ़ी
शनिवार सुबह कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दिल्ली से मनाली जा रही एक टेम्पो ट्रैवलर मंडी शहर के पास बिंद्रावनी इलाके में अचानक बेकाबू होकर सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गई और एक बिजली के खंभे से जा टकराई।
Himachal में विलुप्त हो रही इस दुर्लभ प्रजाति का सफल प्रजनन
हिमाचल प्रदेश वन विभाग के कुफरी स्थित हिमालयन नेचर पार्क ने वन्य जीव संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इसके तहत यहां पर दुर्लभ नीली भेड़ ( स्यूडोइस नैयौर), जिसे स्थानीय भाषा में भारल कहा जाता है का सफल प्रजनन किया गया है।
पंजाब से हिमाचल घूमने आए पर्यटकाें के साथ हादसा, पेड़ की चपेट में आकर महिलाओं की गई जान
पार्वती घाटी के सुमारोपा के पास एक पेड़ गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई है। यह दोनों महिलाएं पंजाब के लुधियाणा की बताई जा रही हैं जो अपने परिजनों के साथ सैर सपाटा करने के लिए आई थी।