हिमाचल : सेवा विस्तार व रि-इम्प्लॉयमैंट वाले 3 अधिकारियों की सेवाएं समाप्त

Thursday, Dec 15, 2022 - 11:16 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): राज्य सरकार ने 3 अधिकारियों की सेवाएं तुरंत प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। ये तीनों अधिकारी सेवानिवृत्ति के बाद सेवा विस्तार व रि-इम्प्लॉयमैंट पर चल रहे थे। इसमें हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग सैंट्रल जोन मंडी के आर्किटैक्ट-इन-चीफ नंद लाल को 30 सितम्बर, 2022 से सेवा विस्तार दिया गया था। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवा (एचपीएसएस) के अधिकारी एवं प्रधान निजी सचिव दीवान नेगी और वरिष्ठ विशेष निजी सचिव रामकृष्ण वर्मा शामिल हैं। दीवान नेगी को 1 अक्तूबर, 2022 से 30 सितम्बर, 2023 तथा रामकृष्ण वर्मा को 1 जून, 2022 से 31 जून, 2023 तक रि-इम्प्लॉयमैंट दी गई थी। मुख्य सचिव आरडी धीमान की तरफ से इस आशय संबंधी अधिसूचनाएं जारी कर दी गई हैं। 

सुक्खू ने मुख्यमंत्री बनने पर दिए थे संकेत
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद प्रदेश में सेवानिवृत्ति के बाद सेवा विस्तार व रि-इम्प्लॉयमैंट पर चल रहे अधिकारियों व कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने की बात कही थी। उनका आरोप था कि रिटायर व टायर्ड अधिकारियों पर आपत्ति जताने वाली भाजपा ने खुद सत्ता में आने पर सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को तैनाती दी। इससे पूर्व सरकार की कथनी और करनी में अंतर का पता चलता है। उन्होंने ऐसी नियुक्तियों को रद्द करने की बात कही थी। इस कड़ी के तहत पूर्व सरकार की तरफ से ऐसी 3 नियुक्तियों को रद्द कर दिया गया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay