नौकरानी ने रची साजिश, बेहोश कर लूटा सुनार
punjabkesari.in Thursday, Jan 12, 2017 - 10:13 PM (IST)
बी.बी.एन.: थाना रामशहर के तहत लोहारघाट में एक पूर्व नौकरानी 3-4 लोगों के साथ मिलकर सुनार को बेहोश कर लाखों रुपए के गहने व करीब 70-80 हजार रुपए की नकदी उड़ा ले गई। महिला व अन्य लोगों ने इस वारदात को सुनार के घर पर रात को अंजाम दिया। उन्होंने दरवाजा खोलते ही सुनार के मुंह पर स्प्रे कर दी जिससे वह बेहोश हो गया। काफी देर बाद जब उसे होश आया तो उसकी अलमारी टूटी हुई थी, जिसमें से 40 ग्राम सोने व चांदी के काफी गहने तथा लोगों द्वारा गहने बनाने के लिए एडवांस में दी हुई राशि करीब 70-80 हजार रुपए, ए.टी.एम. कार्ड, बैंक की पासबुक, बच्चों की एफ.डी.आर., मोबाइल व मकान की रजिस्टरी भी गायब थी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
एस.पी. बद्दी बशेर सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है तथा हर पहलू से जांच की जा रही है। यह मामला सुरेन्द्र कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी गांव रडियाली, तहसील नालागढ़ हाल रिहायश गांव लोहारघाट की शिकायत पर दर्ज हुआ कि वर्ष 2012 में जब उसकी माता लछमी देवी बीमार थी तो शीला देवी निवासी जिला मंडी उसके घर में नौकर का काम करती थी तथा उसके बच्चों व माता की देखभाल करती थी।

