Scrub Typhus की चपेट में फिर आए 4 मरीज, IGMC में भर्ती

Friday, Oct 04, 2019 - 09:09 PM (IST)

शिमला: आईजीएमसी में स्क्रब टाइफस से फिर चार मरीज भर्ती हुए हैं। इन दिनों स्क्रब टायफस से पीड़ितों के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। आईजीएमसी में भर्ती हुए मरीजों में शिमला की रहने वाली 42 वर्षीय बबीता, 25 वर्षीय हरीश शिमला, 45 वर्षीय हुकम मंडी, 75 वर्षीय टांपरी देवी मंडी आदि शामिल हैं। ये मरीज बीमारी के चलते अस्पताल में आए थे। चिकित्सक ने जब इनके टैस्ट लिए तो रिपोर्ट में स्क्रब टाइफस की पुष्टि हुई। चिकित्सक ने इन सभी मरीजों का इलाज करना शुरू कर दिया है। स्क्रब टाइफस से पीड़ित मरीजों की संख्या 100 से ऊपर हो गई है। वहीं अभी तक स्क्रब से 8 मौतें हुई हैं। रोजाना आईजीएमसी में स्क्रब से पीड़ित मरीज आ रहे हैं।

बीमारी से बचने के लिए बरतनी होगी सावधानी

चिकित्सकों द्वारा भी लोगों को तर्क दिया जा रहा है कि इस बीमारी से बचने के लिए सावधानी बरतनी होगी। हालांकि स्क्रब टाइफस के मामले आने से प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। लोगों को स्क्रब टायफस के बारे में जागरूक किया जा रहा है। एमएस डॉ. जनक राज ने कहा कि इन दिनों रोजाना स्क्रब टाइफस के मामले आ रहे हैं। लोगों को जैसे ही स्क्रब टाइफस के लक्षण दिखें तो वे तुरंत अस्पताल में आएं। अस्पताल में उपचार के पूरे साधन हैं। शुक्रवार को 4 मामले पॉजीटिव आए हैं।

Vijay