पूर्व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज को स्कूटी सवार ने मारी टक्कर, IGMC में भर्ती

Saturday, Jan 21, 2023 - 09:19 PM (IST)

शिमला (राजेश): शिमला में पूर्व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज को एक स्कूटी ने टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार वह छोटा शिमला के स्ट्रॉबेरी हिल में पैदल जा रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें कुछ लोगों ने इलाज के लिए आईजीएमसी पहुंचाया। अस्पताल प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार पूर्व मंत्री की हालत स्थिर बनी हुई है। उनके मुंह और नाक में चोटें आई हैं। चिकित्सक सीटी स्कैन करवा रहे हैं, वहीं अन्य जांच भी जारी है। मामले की जांच छोटा शिमला पुलिस की ओर से की जा रही है। आईजीएमसी के एमएस डाॅ. राहुल राय ने मामले की पुष्टि की है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay