खबर का असर: सोई सरकार ने सुनी गरीब की फरियाद, सत्या देवी को मिला सपनों का घर (Video)

punjabkesari.in Tuesday, Oct 29, 2019 - 02:38 PM (IST)

ठियोग (सुरेश): एक तरफ मायूसी और एक तरफ सुकून भरी मुस्कान... लेकिन इस मुस्कान की कीमत दुनिया क्या जाने... कि किसी को खुशी देने में ही दुनिया की सबसे बड़ी खुशी है और इस बार ये खुशी नसीब हुई है। बदलते दौर में जहां दूसरे मीडिया चैनल्स चाटुकारिता की रेस में एक दूसरे का पीछा कर रहे हैं। वहां पंजाब केसरी सामाजिक सरोकार निभाते हुए हर बार उस दर्द को दुनिया के सामने लाता आया है, जिसे सुनकर दुनिया वाले बहरे बन गए थे।
PunjabKesari

ठियोग की सत्या देवी को तो आप जानते ही होंगे। वही सत्या देवी जिसके पास अपना घर तक नहीं था। अब तक वो नरकीय जीवन जी रही थी। उसके बच्चे दूसरे बच्चों की तरह हंस तक नहीं पा रहे थे लेकिन हम इस दर्द को प्रदेश और प्रदेश सरकार के सामने लाए और फिर तो जैसे सत्या देवी के परिवार की किस्मत ही बदल गई।
PunjabKesari

मदद देने वालों का जमावड़ा लग गया। किसी ने खाने के लिए पैसे दिए तो किसे कपड़ों के लिए और तो और प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए पहले एक शैड का इंतजाम किया। अब सत्या देवी के लिए घर बन रहा है। सत्या देवी की बेटी रेखा ने अपना दुख हमारे माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम के सामने रखा कि कैसे वे इस खंडहर घर में जी रहे। घर में हर दम मौत का साया मंडराया रहता है।
PunjabKesari

स्कूल की वर्दी और किताबें भीग जाती हैं। टीचर से स्कूल में डांट पड़ती है। सत्या देवी मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रही है। उनकी बेटी की आंखों से निकलने वाले आंसू ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के दिल को पसीज दिया और अपना दुखड़ा सुनाकर उसने प्रदेश की जनता के दिलों को झकझोर दिया।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News