सत्ती पर फिर गिरी गाज, EC ने अब भेजा तीसरा नोटिस (Watch Video)

Thursday, Apr 25, 2019 - 05:47 PM (IST)

मंडी (नीरज): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती पर फिर गाज गिर गई है। बुधवार को भाजपा की संकल्प रैली में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती द्वारा दिए गए विवादित बयान पर चुनाव आयोग ने संज्ञान ले लिया है। दरअसल मंडी में सत्ती ने कहा था कि भाजपा वर्करों की ओर आंख उठाने वालों के बाजू काट दिए जाएंगे। चुनाव आयोग ने सत्ती को नोटिस भेजकर 24 घंटों के भीतर अपना जबाव देने को कहा है। 

जिला निर्वाचन अधिकारी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने नोटिस भेजने की पुष्टि की है। ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि इस संदर्भ में उन्हें सदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की तरफ से शिकायत मिली थी जिसके बाद कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने चुनावी रैली में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया जिन्हें प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए था। इसी आधार पर सत्ती को नोटिस भेजकर 24 घंटों के भीतर जबाव मांगा गया है। बता दें कि 24 घंटों की समय सत्ती को नोटिस रिसिव होने के बाद शुरू होगा। ठाकुर ने बताया कि जो जबाव आयेगा उसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

Ekta