सर्व कल्याणकारी संस्था ने कोरोना मरीज काे दिया ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
punjabkesari.in Friday, Jun 25, 2021 - 07:48 PM (IST)

हमीरपुर (ब्यूराे): सर्व कल्याणकारी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा के दिशा-निर्देश अनुसार सर्व कल्याणकारी संस्था व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत धलोट के गांव दडयोटा में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज कपिल कौशल को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव व सर्व कल्याणकारी संस्था हमीरपुर के अध्यक्ष जगजीत ठाकुर ने कहा कि सर्व कल्याणकारी संस्था अपने मानवता के धर्म को निभाने में जुटी हुई है। उन्हाेंने कहा कि मानवता की सेवा करना ही सर्व कल्याणकारी संस्था का उद्देश्य है। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव व सर्व कल्याणकारी संस्था के सदस्य कश्मीर सिंह, राज कुमार वर्मा व सुरेंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे।