आप ने कार्यकर्ताओं को पद का दुरुपयोग न करने की दी हिदायत

Monday, Nov 30, 2020 - 09:53 PM (IST)

सरकाघाट (महाजन): सरकाघाट में आम आदमी पार्टी की आम सभा आयोजित की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष निक्का सिंह पटियाल ने कहा कि अब समय आ गया है संगठन के लिए कुछ कर गुजरने का। हर कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा और मेहनत से संगठन के काम में जुट जाना होगा, चाहे संगठन विस्तार हो, प्रचार-प्रसार हो या नियुक्ति की बात हो। जनता प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार तथा दिल्ली जैसी उपलब्धियां और योजनाएं हिमाचल प्रदेश में भी चाहती है। उन्होंने कहा कि संगठन से ऊपर कोई नहीं है, कोई भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी अपनी मान-मर्यादा में रह कर काम करे। सभी एक समान हैं और अपनी-अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हमें सभी कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान करना होगा और आपसी तालमेल बनाकर चलना होगा। कार्यकर्ताओं ने उन कमेटियों और संगठन के कुछेक ऐसे लोगों का भी जमकर विरोध किया जो अपने मकसद से भटक कर अपने पदों का दुरुपयोग कर रहे हैं।

 इसके अलावा सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के लिए घातक कमेटियों और लोगों को निरस्त करने की प्रदेशाध्यक्ष और राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से प्रस्ताव पारित कर मेल व कॉन्फ्रैंसिंग के जरिए मांग की है। सभा में मौजूद युवा नेता विशाल राणा ने प्रदेश के हरेक कार्यकर्ता से आह्वान किया कि किसी भी मनमुटाव को छोड़कर संगठन के लिए एकजुट हो जाएं ताकि हम आम आदमी पार्टी की व्यवस्था परिवर्तन की इस मुहिम को सफल बना सकें और प्रदेश को एक स्वच्छ और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दें। इस आम सभा में सुरेश ठाकुर जोनल इंचार्ज, कै. शिव राम दरोच, मनोज कुमार जिला संयोजक हमीरपुर, अशोक भारद्वाज, विजय शर्मा, मस्त राम दरोच बिलासपुर, संजीव कांगड़ा, विकास ठाकुर अंडोरा, मुनीश कुमार, आशीष, अमन ठाकुर, रितिक शर्मा, रवि कुमार राणा, रजत भारद्वाज, मुकेश कुमार व दर्जनों कार्यकत्र्ता शामिल हुए।

Kuldeep