मिसेज इंडिया हिमाचल प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में पहुंची मंडी की सपना कपूर

Saturday, May 11, 2019 - 08:45 PM (IST)

नेरचौक: मिसेज इंडिया हिमाचल प्रदेश प्रतियोगिता जिला सोलन के एक निजी रिजोर्ट में सम्पन्न हुई, जिसमें प्रदेशभर की 23 महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया जिनमें से 19 महिलाओं ने राज्य स्तरीय ग्रैंड फिनाले में जगह बनाने में सफलता हासिल की। इनमें जिला मंडी की सपना कपूर ने भी जगह बनाने में सफलता हासिल की है। कार्यक्रम के आयोजक एवं हिमाचल फिल्म सिटी के डायरैक्टर पदम वर्मा ने बताया कि मिसेज इंडिया हिमाचल प्रदेश प्रतियोगिता में 19 महिलाएं ग्रैंड फिनाले में जगह बनाने में कामयाब रही हैं।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में नमिता शर्मा, इवैंट चीफ  सिलैक्टर पूर्व मिसेज इंडिया डेजङ्क्षलग दिवा भानुप्रिया गर्ग व हिमाचल फि ल्म सिटी एसोसिएट डायरैक्टर लतेश भार्गव ने मुख्य भूमिका निभाई। ग्रैंड फिनाले 3 से 6 जून तक जिला सोलन के कंडाघाट के क्लब मङ्क्षहद्रा रिजोर्ट में किया जाएगा।

Vijay