सराज में माकपा का बड़ा चेहरा माने जाने वाले संतराम आम आदमी पार्टी में शामिल

punjabkesari.in Friday, Mar 25, 2022 - 11:16 PM (IST)

गोहर (मंडी) (ख्याली राम): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के हलके सराज क्षेत्र से ग्रामीण श्रम कामगार संगठन के प्रदेशाध्यक्ष संतराम ने शुक्रवार को केजरीवाल के बुलावे के बाद आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। संतराम सराज में माकपा का बड़ा चेहरा माने जाते हैं और कई दिनों से उनके आप में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। संतराम दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से मिले और उन्हें सराजी शॉल व टोपी भेंट कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।

अपना हर फर्ज निभाने को तत्पर हूं 

उधर, श्रमिक कामगार संगठन एवं सदस्य आम आदमी पार्टी अध्यक्ष संतराम ने कहा कि जब आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का मुझे दिल्ली में मिलने का निमंत्रण मिला था, तब मैंने स्वयं निर्णय लेने की बजाय पहले अपने समर्थकों की राय लेना मुनासिब समझा। मैंने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली है और पार्टी हाईकमान के आदेशानुसार अपना हर फर्ज निभाने को तत्पर हूं।

भाजपा को कोई नुक्सान नहीं : गुलजारी

प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य गुलजारी लाल ठाकुर ने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र में संतराम द्वारा आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने और उनके आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनने से सराज भाजपा को कोई नुक्सान नहीं है। हालांकि हलके में भाजपा को जीत हासिल करने के लिए और आसानी रहेगी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News