हिमाचल में संस्कृत को मिला दूसरी राजभाषा का दर्जा, अधिसूचना जारी

Thursday, May 23, 2019 - 06:35 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी): हिमाचल प्रदेश में हिंदी के बाद अब संस्कृत को दूसरी राजभाषा का दर्जा प्राप्त हो गया है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के विधि विभाग द्वारा इसको लेकर राजपत्र में अधिसूचना जारी कर दी गई है। संस्कृत को प्रदेश की दूसरी राजभाषा बनाने को लेकर हिमाचल प्रदेश राजभाषा (संशोधन) अधिनियम, 2019 के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश राजभाषा अधिनियम,1975 की धारा 2, 3 व 4 में बदलाव कर धारा 3-ए और 4-ए को जोड़ा गया है। हिमाचल प्रदेश राजभाषा (संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 3-ए के अनुसार अब संस्कृत को हिमाचल प्रदेश की दूसरी राजभाषा के तौर पर दर्जा प्राप्त हो गया है।

Vijay