संजय ठाकुर कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष नियुक्त, अधिसूचना जारी

Tuesday, Aug 16, 2022 - 10:24 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): प्रदेश सरकार ने संजय ठाकुर को हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर का अध्यक्ष बनाया है। उनको यह नियुक्ति मंगलवार को दी गई। अभी संजय ठाकुर आयोग में बतौर सदस्य अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनकी यह नियुक्ति 5 साल या अधिकतम 65 साल आयु सीमा पूरी करने तक रहेगी। कार्मिक विभाग की ओर से मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। बता दें ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) सतीश कुमार के 26 मई, 2022 को सेवानिवृत्त होने के बाद से आयोग में अध्यक्ष का पद रिक्त था। वरिष्ठतम सदस्य होने के चलते संजय ठाकुर को अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। मंगलवार को सरकार ने संजय ठाकुर को अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। संजय ठाकुर सुंदरनगर के सलापड़ से संबंध रखते हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay