अमेरिकी सेब पर बढ़ाया जाए आयात शुल्क : संजय चौहान (Video)

Wednesday, Jun 19, 2019 - 04:02 PM (IST)

शिमला (सुरेश): अमेरिकी सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने के मोदी सरकार के निर्णय का हिमाचल को बड़ा लाभ होगा। सेब बागवानों इससे थोड़ी राहत की सांस ली है। अमेरिका से आने वाले सेब पर वर्तमान में 50 प्रतिशत आयात शुल्क है। इसे 25 फीसदी और बढ़ाकर 75 प्रतिशत करने का निर्णय हुआ है। इस बारे में विश्व व्यापार संगठन को सूचित किया जा चुका है लेकिन सरकार के इस फैसले पर किसान संघर्ष समिति ने सवाल उठाते हुए कहा है कि अमेरिका से आयात शुल्क 100 फीसदी बढ़ा देना चाहिए, जिससे कि बागवानों को ज्यादा फायदा हो सके। उन्होंने कहा कि भारत ने कई सामग्री पर 100 और इससे ज्यादा का आयात शुल्क लगाया है, जिसे सेब पर भी लागू करना चाहिए।

50 लाख की जमानत राशि जमा करने वाले आढ़ती को दिया जाए लाइसैंस

किसान संघर्ष समिति के सचिव संजय चौहान ने बागवानों से लूटे गए सेब के पैसों सहित कई अन्य मुद्दों के लेकर सरकार और ए.पी.एम.सी. को घेरा। उन्होंने कहा कि इस साल सरकार उन्हीं आढ़तियों को लाइसैंस दे जो कम से कम 50 लाख की जमानत राशि पहले जमा करें। उन्होंने कहा कि सेब का भुगतान उसी दिन हो सरकार इस दिशा में भी जल्द कोई उचित कदम उठाए। उन्होंने कहा कि आज भी 300 से अधिक बागवानों के पैसे आढ़तियों के पास फंसे हुए हैं और करीब 2 करोड़ की राशि बागवानों को चुकानी अभी बाकी है।

Vijay