Shimla: मानवता और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए साइकिल पर देश का भ्रमण कर रहे संपूर्ण शुक्ला

punjabkesari.in Monday, Sep 16, 2024 - 11:56 AM (IST)

शिमला, (अभिषेक): मानवता और पर्यावरण के महत्व के बारे में बताने के लिए देश का भ्रमण करने के लिए लखनऊ के संपूर्ण शुक्ला साइकिल पर देश का भ्रमण कर रहे हैं। इस संदेश को लेकर रविवार को संपूर्ण शिमला पहुंचे। शिमला पहुंचने पर संपूर्ण ने कहा कि हमारा जीवन मानवता और प्रकृति के बिना अधूरा है, ऐसे में उन्होंने देशवासियों को मानवता व प्रकृति के प्रति जागरूक करने की योजना बनाई और रेडियो जॉकी की नौकरी छोड़कर भारत यात्रा पर निकल पड़े।

उन्होंने बीते वर्ष 31 जुलाई को अपनी नौकरी छोड़ी और घर से निकलकर अब तक कई स्थानों का भ्रमण करते हुए लोगों को जागरूक किया और ज्वाइन ह्यूमैनिटी सेव नेचर का संदेश दिया।

24 वर्षीय संपूर्ण शुक्ला पूर्व में आकाशवाणी लखनऊ में रेडियो प्रैर्जेंटर के रूप में काम करते थे, लेकिन उन्होंने यह नौकरी छोड़ी और अपने जीवन का 1 प्रतिशत मानवता और पर्यावरण को समर्पित करने का विचार बनाया। उन्होंने कहा कि आज हम स्वयं में इतना उलझ चुके हैं कि जीवन के भविष्य को भूलते जा रहे हैं, ऐसे में यह संदेश देने के लिए वह साइकिल से भारत यात्रा करने निकल पड़े।

उन्होंने बताया कि इस संदेश यात्रा की शुरूआत सबसे प्रथम गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडीशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, चंडीगढ़, पंजाब, जम्मू- कश्मीर व लद्दाख में दुनिया की सबसे ऊंची सड़क उमलिंगला पास पर मानवता और पर्यावरण का संदेश देते हुए अब हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंचे हैं।

अब वह आगे हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार व उत्तर प्रदेश तक की यात्रा करेंगे। इस यात्रा के दौरान वह 25 हजार किलोमीटर की यात्रा करने का प्रयास कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News