मरहाणा का सक्षम ठाकुर सेना में बना लैफ्टिनैंट, बेटे के कंधों पर माता-पिता ने लगाए स्टार

punjabkesari.in Saturday, Oct 29, 2022 - 10:42 PM (IST)

भराड़ी (राकेश): भराड़ी के गांव मरहाणा के स्वतंत्रता सेनानी स्व. शेर सिंह ठाकुर के परिवार की तीसरी पीढ़ी के सक्षम ठाकुर ने सेना में आकर अपने परिवार की देश सेवा की परंपरा को एक कदम और आगे बढ़ाया है। सक्षम ठाकुर पुत्र कर्नल कुलदीप सिंह ठाकुर दिसम्बर, 2021 में परीक्षा उत्तीर्ण करके लैफ्टिनैंट पद के लिए चयनित हुए। 29 अक्तूबर, 2022 को चेन्नई ओटीए में आयोजित समारोह में सक्षम ठाकुर के कंधों पर उनके पिता कर्नल कुलदीप सिंह ठाकुर व माता मंजूबाला ने स्टार लगाया।

सक्षम ठाकुर के पिता कर्नल कुलदीप सिंह ठाकुर ने बताया कि सक्षम की प्रारंभिक शिक्षा सैंट मैमोरियल एकैडमी रुड़की से हुई और एलएलबी की पढ़ाई आर्मी इंस्टीच्यूट ऑफ लॉ से कर रहा था कि इसी दौरान उसका चयन सेना के लिए हुआ। उनके लिए बहुत ही हर्ष की बात है क्योंकि उनके परिवार से सभी लोग सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और दे चुके हैं। 

सक्षम की माता गृहिणी हैं और पिता कुलदीप सिंह ठाकुर आर्म्ड कोर में कर्नल के पद पर जबलपुर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके परदादा स्वतंत्रता सेनानी शेर सिंह ठाकुर और दादा स्वर्गीय चुनी लाल ठाकुर भी सेना में सेवाएं दे चुके हैं। सक्षम के बड़े भाई अर्चित ठाकुर आर्मी में कैप्टन रैंक पर तेजपुर आसाम में सेवाएं दे रहे हैं और उनका चचेरा भाई भी लैफ्टिनैंट पद पर सेवाएं दे रहा है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News