RS Bali को कैबिनेट रैंक के साथ बड़ी जिम्मेदारी, पर्यटन विकास निगम का अध्यक्ष व बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया

Thursday, Jan 19, 2023 - 11:59 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): पूर्व मंत्री स्वर्गीय जीएस बाली के बेटे एवं नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के विधायक रघुवीर सिंह बाली को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम का अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पर्यटन विकास निगम का अध्यक्ष बनाने से पहले उनका मनोनयन निगम निदेशक मंडल में निदेशक के रूप में किया गया है। सरकार की तरफ से उनको कैबिनेट मंत्री के बराबर दर्जा दिया गया है। यानि इस दौरान उनको कैबिनेट मंत्री के बराबर की सुविधाएं मिलेंगी। प्रधान सचिव पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन देवेश कुमार की ओर से इस आशय संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले आरएस बाली को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की चर्चाएं थीं लेकिन अब उनको मंत्रिमंडल में शामिल करने की बजाय कैबिनेट मंत्री के समान दर्जा प्रदान किया गया है।

उद्योग मंत्री होंगे एचपीएसआईडीसी के चेयरमैन व विशाल चम्बयाल उपाध्यक्ष
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान एचपीएसआईडीसी के अध्यक्ष होंगे। इसके अलावा कांगड़ा जिले से संबंध रखने वाले विशाल चम्बयाल एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष होंगे। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारी एवं प्रधान सचिव आरडी नजीम, सचिव कृषि राकेश कंवर, विशेष सचिव राकेश जम्वाल व एमडी एचपीएफसी प्रियातु मंडल इसके डायरैक्टर होंगे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay