मकान में सोए पति-पत्नी पर गिरी छत व दीवार, महिला गंभीर घायल

punjabkesari.in Thursday, Sep 27, 2018 - 06:53 PM (IST)

झंडूता: उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत रोहल के गांव मुकराना में दोमंजिला मकान गिर गया। जानकारी के अनुसार यह हादसा प्रात: करीब 4 बजे हुआ जब शमशेर सिंह पुत्र धर्म सिंह और उनकी पत्नी सोमा देवी निचले कमरे में सोए हुए थे कि अचानक उनके ऊपर मकान की छत और दीवार गिर पड़े, जिससे दोनों घायल हो गए। उक्त घटना होने के उपरांत कुछ देरी के बाद शमशेर सिंह को होश आया तो उसे उसने स्वयं को मलबे में दबा हुआ पाया। उसी वक्त वह उठा और गांव वालों को शोर मचाकर इकट्ठा किया और मलबे में दबी उसकी पत्नी सीमा देवी को बाहर निकाला।

गांव वालों की मदद से उसे व उसकी पत्नी सीमा को झंडूता अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे में सीमा देवी को गंभीर चोटें आई हैं जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। शमशेर सिंह ने बताया कि वे सोए हुए थे और अचानक उनके ऊपर छत और दीवार गिर गई। उन्होंने बताया कि मकान में गैस सिलैंडर, रसोई का सामान, बैड, टी.वी. ट्रंक, पेटी तथा कपड़े व बर्तन इत्यादि मलबे में दब गए हैं। उन्होंने बताया कि परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरों में सोए हुए थे जो सुरक्षित हैं।

पंचायत प्रधान सपना देवी ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया तथा एस.डी.एम. को सूचित किया। घटना स्थल पर पहुंचे नायब तहसीलदार प्रेम धीमान ने राहत के तौर पर पीड़ित परिवार को 5 हजार रुपए की राशि प्रदान कर दी है। पंचायत प्रधान सपना देवी ने बताया कि परिवार आई.आर.डी.पी. से संबंधित है तथा गरीब परिवार है। इसकी मदद के लिए पंचायत से जितना बन सकेगा उतना गरीब परिवार की सहायता की जाएगी। वहीं एस.डी.एम. झंडूता नवीन शर्मा ने बताया कि मकान का जो नुक्सान हुआ है उसका एस्टीमेट बनाया जाएगा तथा जो भी सहायता होगी वह की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News