रामपुर में एक बोलेरो कैम्पर गहरी खाई में गिरी, बाप-बेटे सहित 3 लोगों को मिली मौत

Tuesday, Oct 29, 2019 - 12:25 PM (IST)

रामपुर बुशहर( विशेषर नेगी): हिमाचल प्रदेश में एक सड़क हादसा हो गया। जहां एक बोलेरो कैम्पर (एचपी06ए0710) गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में बाप-बेटे सहित 3 लोगों को मिली मौत हो गई। जबकि चालक घायल हो गया। जिसे रामपुर के महात्मा गांधी चिकित्सा सेवाएं परिसर में भर्ती किया गया है। हादसा शिमला जिला के झाकड़ी थाना के तहत ज्यूरी गनवी सम्पर्क मार्ग पर पेड़ी नाल नामक स्थान पर हुआ।

मृतकों की पहचान बिहारी मूल के सुनील और सुनील का बाप शामिल है। दोनो की मौत घटना स्थल पर हुई जब कि एक युवक ने रास्ते मे दम तोड़ा। केम्पर गानवी से ज्यूरी की ओर आ रहा था। बताया जा रहा हैकि मार्ग तंग होने के कारण दूसरे वाहन को पास देते हुए गाड़ी खाई में गिरी। घटना में शमकोर पन्द्र बीश निवासी मधु पुत्र चन्द्र सिंह घायल है।
 

kirti